कोटद्वार:- पुलिया के नीचे नर कंकाल बरामद होने से मचा हड़कंप….. मामले की जांच में जुटी राजस्व पुलिस

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां लैसडोन तहसील के अंतर्गत सिलवाड़- मैठाली मोटर मार्ग पर राजस्व पुलिस ने सड़क में बनी कल्वर्ट पुलिया के नीचे एक नर कंकाल बरामद किया है। जिसके बाद राजस्व पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि क्षेत्रीय जन इसे वन्य जीव का हमला बता रहे हैं और नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस ने सिलवाड़-मैठाली मोटर मार्ग पर ग्राम सिलवाड़ से करीब 3 किलोमीटर पहले एक कल्वर्ट के नीचे नर कंकाल बरामद किया हालांकि पुलिस को मौके से कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की जा सके और उस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है तथा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जंगली जानवर के हमले में व्यक्ति की मौत हुई हो। ग्रामीणों ने संभावना जताते हुए कहा है कि शायद किसी वन्य जीव ने व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया हो।