
उत्तराखंड राज्य में काफी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। बता दे कि बद्रीनाथ धाम में जन्माष्टमी पर्व से पूर्व मंदिर को फूलों से सजाया गया है और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बद्रीनाथ मंदिर में भजन कीर्तन संध्या का आयोजन भी किया गया है।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के अनुसार जन्माष्टमी हेतु मंदिर समिति ने काफी व्यापक तैयारियां की है और मंदिर को फूलों से सजाया है तथा जन्माष्टमी महोत्सव के लिए हजारों तीर्थ यात्री बद्रीनाथ धाम में पहुंच रहे हैं जिससे मंदिर में उत्सव की धूम और अधिक बढ़ चुकी है। बता दे कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जा रहा है और इसे देखते हुए बद्रीनाथ धाम को भी फूलों से सजाया गया है और जन्माष्टमी को लेकर हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंच रहे हैं।

