UKSSSC paper leak -: मामले में सुप्रीम कोर्ट से नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को मिली जमानत, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में आरोपी नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है| तीनों की जमानत केवल स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक संबंधी मुकदमे में मिली है, फिलहाल सभी गैंगस्टर के मुकदमे में जेल में ही बंद रहेंगे|
दरअसल, पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को स्थानीय अदालत से भी जमानत मिली थी| जिनका एसटीएफ ने हाई कोर्ट में विरोध किया|


बता दें, पिछले साल जुलाई में रायपुर थाने में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था| एसटीएफ ने जांच शुरू की और एक के बाद एक कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| हाकम सिंह को पिछले साल 13 अगस्त को मोरी से गिरफ्तार किया गया| इससे पहले शशिकांत सिंह और विपिन बिहारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका था| साथ ही एसटीएफ ने कुल 23 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया| कुछ आरोपियों को सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई|

इनमें हाकिम सिंह को भी एक मामले में जमानत मिली, लेकिन एसटीएफ ने इन जमानतों को हाई कोर्ट नैनीताल में चुनौती दी इस पर जमानत को रद्द कर दिया गया| इस बीच हाकम सिंह, शशिकांत सिंह और विपिन बिहारी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की| उनके वकील ऋतुपर्ण उनियाल के मुताबिक, तीनों को स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लेकर मुकदमे में जमानत मिली है|
मामले में एसटीएफ एसएहपी आयुष अग्रवाल का कहना है अभी यह आरोपी अन्य मुकदमों में जेल में ही रहेंगे|