देवर-भाभी का जानलेवा इश्क! भाभी देवर बने पति-पत्नी, प्यार का भूत उतरा तो उठाया खौफनाक कदम

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर एक ही समय पर एक महिला और एक पुरुष ने सुसाइड कर लिया| कुछ देर बाद इन दोनों के बीच का संबंध का पता चला तो लोग शॉक रह गए| मृतक पहले देवर-भाभी थे, फिर दोनों में ऐसा इश्क हुआ कि पति-पत्नी बन गये| मगर मामला महज इतना ही नहीं था, ये इश्क परवान चढ़ ही रहा था कि दोनों की किसी की नजर लग गई और अंत बेहद खौफनाक हुआ| बताया जा रहा है कि गुरुवार को देहात पुलिस को महावीर नगर में एक महिला के सुसाइड करने की जानकारी मिली| पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| तभी पता चला कि एक आदमी का भी शव मिला है| उसने भी खुदकुशी की है| दोनों कड़ियों को जोड़ा गया तो इनके जानलेवा इश्क का खुलासा हुआ|


शराबी पति को छोड़ देवर से रिश्ता बनाया| दोनों पति-पत्नी द्वारा अचानक इस तरह ख़ुदकुशी करने के पीछे के कारणों का पता लगाया गया तो पता चला कि रोशनी पहले छोटे लाल के बड़े भाई विष्णु की पत्नी थी| विष्णु मुंबई में रहकर हलवाई का काम करता था| शादी के बाद विष्णु पत्नी रोशनी को साथ मुंबई चला गया लेकिन उसे रोजाना शराब पीने की आदत थी| कुछ समय बाद रोशनी अपने देवर छोटेलाल से घुल मिल गई| दोनों के बीच इश्क के चलते सम्बंध बन गए| दोनों साथ भाग आए| यहां आकर वह पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे| दोनों के परिवारों को पता चला तो कुछ ना नुकुर के बाद परिजन ने भी साथ रहने की इजाजत दे दी| तब से ही दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे| उन दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली|


परिजन के मुताबिक, साथ रहने से कुछ समय बाद दोनों का इश्क ठंडा पड़ा और दुनिया की असली मुश्किलें शुरु हुईं| आए दिन दोनों में कहा सुनी और झगड़े होने लगे| एक दिन पहले यानी बुधवार की रात में भी दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हुई, इसके बाद रोशनी वहां से चली गई थी| बाद में रोशनी ने अपनी ससुराल में ही खुदकुशी कर ली| वहीं छोटेलाल का शव एक निजी स्कूल में मिला| इसी स्कूल के पास उसका ससुराल पक्ष रहता था| अब दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच में जुटी है|