Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक राष्ट्र – एक चुनाव की अवधारणा का स्वागत करते हुए कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक राष्ट्र- एक चुनाव की अवधारणा का स्वागत किया और कहा कि यह योजना देश को उन्नति की ओर ले जाने वाली है। इस प्रकार की व्यवस्था देश में लागू होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हमेशा देश को विकास की ओर ले जाने की रही है। एक भारत- श्रेष्ठ भारत उनकी सोच है ताकि भारत अग्रणी देश बने और विश्व का नेतृत्व करें। इस दिशा में एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा भी देश को उन्नति की ओर ले जाएगी।

उन्होंने कहा है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति काफी अनुभवी व्यक्ति है और उनका एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व लेना अपने आप में ही काफी बड़ी बात है। इस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक राष्ट्र – एक चुनाव की अवधारणा का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए उन्नति भरा बताया है और कहा है कि इस प्रकार की व्यवस्था देश में लागू होनी चाहिए। इससे देश विकास की ओर आगे बढ़ेगा और भारत अग्रणी देश बनकर विश्व का नेतृत्व भी करेगा।