आज लॉन्च होगा आदित्य एल वन मिशन…… जानिए समय

आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को शनिवार के दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 11:50 में आदित्य एल वन मिशन को लांच करेगा। बता दें कि इसरो ने सूर्य मिशन की तैयारी पूरी कर ली है और इसे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। भारत का यह पहला सौर मिशन सूर्य का अध्ययन करेगा और आदित्य एल वन को अंतरिक्ष में लैंग्रेज पॉइंट यानी एल वन कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा।

सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। बता दें कि इसे 11:50 पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा। इस मिशन से भारत सूर्य का अध्ययन करेगा और वैज्ञानिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। भारत के चंद्रमा मिशन के बजट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर और अपोलो मर्डर्स के लेखक क्रिस हेडफील्ड का कहना है कि बजट को परिप्रेक्ष्य में रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है और अगर आप इसकी तुलना भारतीय लोगों के लिए भोजन वितरण या बाकी स्वास्थ्य और कल्याण पर खर्च की गई राशि से करते हैं तो यह पूरे बजट के 1% के 100वे हिस्से की तरह है।