Uttarakhand-नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ ने नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। खुद को हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बताकर आरोपित ने नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और एसटीएफ ने उसे आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दिल्ली निवासी आरोपी नितिन शर्मा आंध्र प्रदेश में मतांतरण कर खालिद नाम से रह रहा था उसने जुलाई में नैनीताल पुलिस को ईमेल और फेसबुक के माध्यम से धमकी देते हुए कहा था कि वह नैनीताल में बम धमाको को अंजाम देगा। आरोपित पहले भी इस प्रकार की धमकियां दे चुका है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बीते बुधवार को देहरादून स्थित कार्यालय में आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। उनके अनुसार 27 जुलाई को नैनीताल पुलिस के फेसबुक पर नितिन शर्मा नाम से फेसबुक यूजर की आईडी से धमकी भरा संदेश आया है जिसमें लिखा था कि 24 घंटे के भीतर नैनीताल में बम धमाके होंगे और उसकी जिम्मेदारी हिजबुल मुजाहिद्दीन लेता है। एसटीएफ के अनुसार आरोपित दिल्ली का रहने वाले हैं जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।