Almora- एक अनोखी पहल के तहत पेड़- पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के विद्यार्थियों ने मनाया रक्षाबंधन

अल्मोड़ा। आज दिनांक 30 अगस्त को सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, अल्मोड़ा के भैया- बहिनों द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदा और मां भारती को राखी अर्पित की और समस्त विद्यालय परिवार की ओर से समस्त नगरवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई। इस त्यौहार को एक अनोखे रूप में भी विद्यालय में मनाया गया जिसमें शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया- बहनों ने हमारे जीवन रक्षक, हमें प्राण वायु देने वाले वृक्षों को, जल आदि को संरक्षित करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिशन सिंह बिष्ट थे । इनके द्वारा शिशुओं को जानकारी दी गई कि रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है, भद्र क्या है।
छोटी- छोटी रोचक कहानियों द्वारा शिशुओं को इसकी जानकारी दी गई। शिशु वाटिका के भैया- बहनों ने प्रकृति संरक्षण हेतु पेड़ – पौधों को राखी बांधी और भैया बहनों ने आपस में राखी बांधकर एक दूसरे को रक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर विद्यालय में हरीश मेहता, विनोद जोशी, हरीश बिष्ट, महेश जोशी, केदार मिश्रा, बबीता, रेखा, हेमा, रजनी, भगवती, भावना, हेमा भट्ट, उमा, राजेश लोहनी भावना, कल्पना, नेहा, नमिता, आनंद भट्ट, भुवन पांडे, निशा, नवीन जोशी, संजय जोशी, लता समेत समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।