उत्तराखंड -: यातायात नियमों को तोड़ने में यह जिला सबसे आगे, यह दो जिले सबसे जागरूक

यातायात नियमों को तोड़ने में दून संभाग में देहरादूनवासी सबसे आगे है| दून के बाद हरिद्वार के लोग भी जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं| वही उत्तरकाशी और टिहरी के बाशिंदे नियमों के पालन को लेकर जागरूक है| यह जानकारी परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा संभाग में यातायात नियमों को तोड़ने पर वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई के अध्ययन में सामने आई|


आंकड़ों के मुताबिक देहरादून जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने इस साल जनवरी से अब तक 13886 वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किए हैं, जबकि उत्तरकाशी में 2302 और टिहरी में 1628 चालान हुए हैं|


आकड़ों पर नजर डालने पर यह देखा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे तमाम अभियान भी फेल हो रहे हैं| दून संभाग में सबसे ज्यादा 10,422 लोगों के चालान हेलमेट नहीं पहनने पर हुए हैं, जबकि पिछले साल इसी आविधि में यह आंकड़ा महज 2748 था| इसके बाद सबसे ज्यादा चालान दुर्घटनाओं के करणों में हुई है| इसमें भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है| दुर्घटना के कारण में ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, रेड लाइट जंप, नशे का सेवन कर वाहन चलाने और गाड़ी चलाने समय मोबाइल पर बात करना आदि शामिल है| ओवरस्पीड में ही 5000 से ज्यादा चलन हुए हैं|