
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने हजारों छात्रों को राहत दी है| विश्वविद्यालय में पहली बार किसी विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी गई है| लेकिन पुर्नमूल्यांकन के लिए छात्रों से शुल्क लिया जाएगा| साथ ही मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी|
स्नातक और स्नातकोत्तर में बैक छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी| विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में छात्र हित के कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी|
दरअसल विश्वविद्यालय को कई छात्र संगठनों की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के पुर्नमूल्यांकन को लेकर ज्ञापन प्राप्त हुए थे| जिसमें छात्र संगठनों ने मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए अधिकतर छात्र-छात्राओं को फेल करने की बात की शिकायत करी थी|
बता दें वर्तमान में विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन अब उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का निर्णय लिया है जिसके लिए छात्र-छात्राओं से शुल्क लिया जाएगा|

