भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास…….. बने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। नीरज ने फाइनल मुकाबले में 88.17 मी का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के अरशद नदीम को हराकर यह रिकॉर्ड बनाया।

Advertisements

नदीम दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। नीरज चोपड़ा के लिए फाइनल मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं थी उनका प्रयास फाउल रहा लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने अपना कमाल दिखा ही दिया तथा जैवलिन को 88.17 मीटर दूर फेंक नंबर वन की पोजीशन हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। यह भारत के लिए ऐतिहासिक है और वह गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में सफल रहे।