Uttarakhand-नैनीताल निवासी मनीष मंडल ने मलेशिया में लहराया परचम…… जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल निवासी मनीष मंडल काफी प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी है। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी प्रतिभा और मेहनत से मलेशिया में भारत का परचम लहराया और ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर वह वापस लौटे हैं। मनीष को अगले माह लेबनान में आयोजित एक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। बता दे कि मनीष मंडल सूखाताल निवासी है जो कि ओपन विवि से 12वीं कर रहे है। वह ताइक्वांडो में काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

बीते माह मलेशिया के सीके क्लासिक मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के आमंत्रण मिलने पर उनके आर्थिक हालात बीच में आ गए इसके बाद उन्होंने मदद की गुहार लगाई जिसमें रन टू लाइव संस्था ,शहीद सैनिक स्कूल, नैना देवी मंदिर ट्रस्ट समेत तमाम लोगों ने मनीष की मदद की। बता दे कि मनीष के पिता नहीं है और माता ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती है इसलिए बड़ी रकम जुटाना उनके लिए आसान नहीं था मगर सभी की मदद से वह मलेशिया में गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटे है। उनके वापस आने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला गया।