
उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले के अंतर्गत गोपेश्वर में हड़कंप का माहौल है। बता दे कि निर्माणाधीन अमृत सरोवर में पिता और पुत्र का शव एक साथ बरामद हुआ है। शव मिलने के कारण नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र सुतोल गांव में लोगों में हड़कंप है। बता दें कि बीते शनिवार को नंदन सिंह तथा उसके पुत्र अनिल का शव निर्माणाधीन सरोवर में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ग्राम प्रधान राजपाल द्वारा बताया गया कि सरोवर 250 मीटर लंबा है और बारिश के चलते वह भरा हुआ है जिस कारण उनकी मौत हो गई। यह दोनों वहां अन्य श्रमिकों के साथ श्रमिक का कार्य कर रहे थे और बीते शनिवार की दोपहर के बाद जब सभी श्रमिक खाना खाने के लिए गए उस दौरान यह हादसा हुआ जब श्रमिक लौटे तो उन्होंने देखा कि पिता- पुत्र वह सरोवर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

