हल्द्वानी:- दरोगा पर ही हो गया मुकदमा दर्ज……. जानिए कारण

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एसटीएफ रुद्रपुर में तैनात दरोगा नवीन जोशी समेत दो लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि पुलिस ने कुचेष्ठा, चोट पहुंचाने, मारपीट की धमकी आदि अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दरोगा हल्द्वानी का रहने वाला है और यह कार्यवाही दरोगा के साले की तहरीर पर हुई है। बता दें कि दारोगा ने मारपीट के बाद चरस व स्मैक तस्करी में फसाने और नौकरी करने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के प्रगति विहार निवासी रोहित पांडे ने पुलिस को बताया कि वह अपने कार से 13 अगस्त को घर जा रहा था उसके चाचा के दामाद एसटीएफ में दरोगा है और दरोगा नवीन जोशी ने अपनी बुलेट उनके गेट के सामने खड़े की थी जिसके कारण वह अपनी कार अंदर नहीं ले जा पाया। बहुत आवाज देने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो वह खुद ही बुलेट हटने लगा इतने में ही दरोगा नवीन जोशी बाहर आ गया और गाली गलौज करने लगा तभी दरोगा ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह पुलिस विभाग में दरोगा है इस घटना के बाद परिजन दहशत में आ गए और उसका कहना है कि चाचा अवैध कारोबार करता है। अवैध शराब बेचने के जुर्म में उनका चालान व गैस फिलिंग के मामले में कार्यवाही हो चुकी है और जब उसने चाचा का विरोध किया तो चाचा ने अपने दामाद को बुला लिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।