
देहरादून| कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड मामले में अब वेब सीरीज बनने जा रही है| इस संबंध में मुंबई के एक डायरेक्टर ने एसएसपी पंकज भट्ट से संपर्क किया|
दरअसल, हल्द्वानी में हुए अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने चौंकाने वाले खुलासे किए| इस दौरान बताया गया कि अंकित को बेहोशी की हालत में नहीं बल्कि जबरन पकड़कर सांप से डसवाया गया|
अंकित को सांप से डसवाने से पहले पांच लोगों ने उसके ऊपर कंबल डालकर दबोच लिया था| यह सारी बातें पुलिस पूछताछ में माही ने कबूली है| माही से पूछताछ के दौरान पता चला की घटना वाले दिन अंकित करीब 6 बजे गोरापड़ाव स्थित माही के घर पहुंचा था| यहां माही दीप कांडपाल, सपेरा, नौकर, नौकरानी पहले से ही मौजूद थे| इन्होंने पहले उसे बियर पिलाई, उसके बाद दीप कांडपाल ने उसके ऊपर कंबल डालकर गिरा दिया|
इसके बाद दो लोग अंकित के ऊपर चढ़ गए, दो लोगों ने हाथ और एक ने पैर पकडे़| अंकित का दम घुटने लगा तो उसके हाथ-पैर छोड़ दिए| सपेरा दूसरे कमरे से सांप लेकर आया और उसके पैर में सांप से डसवा दिया| आधा घंटा इंतजार करने के बाद जब अंकित के शरीर में हरकत हुई तो उसने दोबारा दूसरे पैर में सांप से डसवा दिया| इस तरह अंकित की घर पर ही मौत हो गई|
बता दें, माही अंकित की गर्लफ्रेंड थी और माही ने ही अपने बॉयफ्रेंड अंकित को सांप से डसवाया था और उसे इस प्रकार की खौफनाक मौत दी|

