महिला होमगार्ड के 330 पदों के लिए 37 हजार ने किया आवेदन, अब इस दिन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

उत्तराखंड के 10 जनपदों में 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है| स्वीकृत 330 पदों के लिए 37,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं| अब 1 सितंबर से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी|


डीजी होमगार्ड केवल खुराना के मुताबिक, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी| सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए| जिसमें सबसे अधिक उधम सिंह नगर से 7899 आवेदन प्राप्त हुए| वर्तमान में आवेदन पत्रों की स्क्रुटनी प्रक्रिया चल रही है|
बता दें, भर्ती 1 सितंबर से शुरू होगी और दो चरणों में संपन्न होगी|

पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में जबकि दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में भर्ती की जाएगी| भर्ती अक्टूबर 2023 तक संपन्न कर ली जाएगी|