
भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के करीब है| जो रविवार 27 अगस्त को फाइनल में उतरेंगे| नीरज की नजर पहली बार इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने पर होगी|
बता दें ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी अब तक सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया है| अब वह रविवार को अपनी झोली में स्वर्ण उतरेंगे|
टोक्यो ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा ने बीते शुक्रवार को एक ही थ्रो में न सिर्फ पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया बल्कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया| नीरज ही नहीं देर से वीजा मिलने के चलते अंतिम चरणों में बुडापेस्ट पहुंचने वाले किशोर जेना और डीपी मनु ने भी भालाफेंक के फाइनल में जगह बना ली है|
बता दें ऐसा पहली बार हुआ जब विश्व एथलेटिक्स के किसी एक इवेंट में तीन भारतीय एक साथ फाइनल में पहुंचे है| नीरज ने अपनी पहली ही थ्रो में 7
88.77 मीटर भाला फेंका| यह सत्र से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है|

