उत्तराखंड:- राज्य को ट्रैफिक से मिलेगा निजात….. बना यह प्लान….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य को अब ट्रैफिक से कुछ हद तक निजात मिलने जा रहा है। बता दे कि राज्य में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या के कारण जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है और सरकार जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। नैनीताल तथा हल्द्वानी शहरों को आने वाले दिनों में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू द्वारा बीते शुक्रवार को कुमाऊँ मंडल के दोनों प्रमुख शहरों की यातायात समस्या को लेकर बैठक बुलाई गई जिसमें नैनीताल की जिलाधिकारी को मार्गों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण से संबंधित विभिन्न निर्देश दिए। मुख्य सचिव का कहना था कि यातायात विशेषज्ञों के माध्यम से सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा और अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर उन्हें विकसित किया जाए। बता दे कि मुख्य सचिव ने पर्यटक स्थलों में विकसित की जाने वाली पार्किंग में वाहन चालकों के लिए डॉरमेट्री, कैंटीन जैसी व्यावहारिक आवश्यकताओं पर ध्यान देने हेतु भी निर्देश दिए हैं।