Almora-दीया और धूपबत्ती के बाद मूर्तियां भी हो रही है गोबर से तैयार……. प्रधानमंत्री से है खास नाता

उत्तराखंड राज्य में अब गोबर से धूपबत्ती और दीया तैयार होने के बाद मूर्तियां भी तैयार की जा रही है। बता दे की इको फ्रेंडली गौ माता के गोबर से उत्तराखंड में उत्पाद तैयार हो रहे हैं। वही इस बार गोबर से बनी राखियां भी बाजार में उतर रही है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण के कई युवक और युवतियों ने साथ मिलकर गोबर के उत्पाद तैयार किए हैं और इस बार तो राखियां भी गोबर की बना डाली। भिकियासैंण निवासी लकी असनौड़ा पुत्र दामोदर असनौड़ा ने मथुरा निवासी सोनिया शर्मा के साथ मिलकर गाय के गोबर से तमाम प्रयोग किए और उन्होंने सत्य सात्विक कंपनी के शुरुआत की।

युवाओं को इस संबंध में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और युवक तथा युवतियों को रोजगार भी मुहैया कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इससे एक खास नाता है। पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यहां से बनी गणेश भगवान की मूर्ति भेंट की गई थी। इको फ्रेंडली राखियां सिर्फ 15 से 20 रुपए में यहां उपलब्ध हो रही है जिसे पूरे देश के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। यहां पानीपत, आगरा, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली से भी आर्डर आ रहे हैं।