
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां महिला को शादी के 3 माह बाद उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। बता दे कि शादी के तीन माह बाद ही बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है और जब उसने इस मामले में शिकायत करनी चाहिए तो उसे समझा बूझकर शांत कर दिया गया लेकिन महिला के साथ उत्पीड़न का मामला दोबारा फिर से थाने पहुंच गया है। महिला इंदिरानगर निवासी है और तहरीर में महिला ने बताया है कि उसकी शादी 3 माह पहले हो गई थी और पति वाहिद का व्यवहार शुरुआत से ही खराब रहा। वह अक्सर गाली गलौज और मारपीट करता था तथा उसने एक बार तीन तलाक देते हुए उसे भगाने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि 23 अगस्त को उसके साथ फिर मारपीट की गई और पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

