Uttarakhand -: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है| जिसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी| इस योजना के तहत हर जिले से 100-100 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा|

इसके तहत प्रदेश भर में कुल 2600 खिलाड़ी चयनित होंगे| साथ ही राज्य में खिलाड़ियों के लिए हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड शुरू किया जा रहा है|

इसके तहत हर साल 6 खिलाड़ियों को एक-एक लाख की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा|
बीते दिवस यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) की तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य ने समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे| इस राशि के जरिए खिलाड़ी अपने खेल संसाधनों की पूर्ति कर सकेंगे|

Recent Posts