ISRO ने एक बार फिर रचा इतिहास -: विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट बना चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण

भारत ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है| जिसके बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है| इस दौरान इसरो के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी यूट्यूब पर इतिहास रच दिया है|

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा, जिसने यूट्यूब इतिहास के सभी किर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है|


बता दें यूट्यूब पर अब तक ब्राज़ील बनाम दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ही सबसे अधिक 6.15 मिलियन लोगों ने एक साथ देखी थी| जिसे बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ दिया है| तीसरे नंबर पर ब्राज़ील बनाम क्रोएशिया का फुटबॉल मैच है, जिसे 5.2 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा था|

Recent Posts