उत्तराखंड:- रवीश ने चंद्रयान – 3 का हिस्सा बनके बढ़ाया प्रदेश का मान…. बचपन का सपना हुआ पूरा

रुड़की। वैज्ञानिक रवीश कुमार ने चंद्रयान – 3 मिशन का हिस्सा बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। रुड़की के मालवीय चौक निवासी रवीश कुमार इसरो के वैज्ञानिक हैं इसरो के मून मिशन पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व की नजर है और रवीश भी इससे जुड़े हैं। चंद्रयान की सफलता के बाद पूरे शहरवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। बता दे कि चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है और दक्षिणी ध्रुव में पहुंचने वाला भारत पहला देश भी बन चुका है। बीते बुधवार की शाम को पूरा विश्व चंद्रयान-3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और रुड़की के निवासी रवीश कुमार भी इस मिशन का हिस्सा है। रवीश कुमार की मां मिथिलेश पवार ने बताया कि उनका बेटा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र त्रिवेंद्रम केरल में वैज्ञानिक है और उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर गर्व की अनुभूति हो रही है कि उनका बेटा चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ा है।

Advertisements

Recent Posts