
चांद पर भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है और भारत ने विश्व में इतिहास रच दिया है। बता दे कि साउथ पोल में लैंडिंग करने वाला भारत प्रथम देश बन चुका है वही चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। चंद्रयान के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बधाई दी गई और इसके साथ ही पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। बता दे कि भारत से पहले रूस ,अमेरिका और चीन ने चांद पर अपना यान उतारा था और आज भारत ऐसा करने वाला चौथा और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला विश्व का प्रथम देश बन चुका है। इसरो के प्रमुख ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनका कहना है कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंच पाया है और भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा लहराने वाला विश्व का प्रथम देश बन चुका है।
