चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा शुरू, शाम को लैंडिंग तक रहेगी जारी

आज चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा| जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है| इसी को देखते हुए उत्तराखंड के देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए पूजा शुरू हो गई है|

यह विशेष पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी| इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई है| माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ| इस दौरान आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी के सानिध्य में पूजा अर्चना हुई| हाथ में चंद्रयान-3 के चित्र के साथ आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया| इस दौरान जय माता दी, भार

ता की जय के नारे लगाए गए और वैज्ञानिकों की मेहनत और चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की गई| यह पूजा तब तक जारी रहेगी जब तक चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग नहीं हो जाती|