पूर्व कृषि मंत्री की जनता को अजीब सलाह -: कहा ‘अगर एक-दो महीने प्याज न खाया तो कुछ नहीं बिगड़ेगा

प्याज की बढ़ती कीमतों पर महाराष्ट्र के पूर्व कृषि मंत्री दादा भुसे का एक विवादित बयान सामने आया है| जिसमें उन्होंने कहा है अगर दो से चार महीने तक लोगों ने प्याज नहीं खाया तो कुछ नहीं बिगड़ेगा|


बता दें प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगा दिया है| इसके खिलाफ किसान, व्यापारी विरोध में उतर आए हैं| इस बीच नाशिक के पालक मंत्री दादा भुसे ने आम जनता को एक अजीबोगरीब सलाह दी| उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने की वजह से अगर लोग प्याज नहीं खरीद सकते, तो दो-चार महीने न खाएं| इससे प्यार खराब नहीं होगा| हालांकि राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बीते दिवस यह भी कहा कि निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय उचित समन्वय के साथ लिया जाना चाहिए था|


उन्होंने कहा जब आप 10 लव के वाहन का उपयोग करते हैं, तो आप खुदरा दर से 10 रुपये या 20 रुपये अधिक दर पर उपज खरीद सकते हैं| जो लोग प्याज खरीद नहीं सकते, वे दो-चार महीने तक ना भी खा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा| प्याज के दामों का बढ़ना-घटना लगा रहता है| कभी-कभी प्याज की कीमत 200 रुपये प्रति क्विंटल होती है जबकि कभी-कभी इसकी कीमत 2,000 प्रति क्विंटल होती है| उन्होंने कहा इस पर चर्चा की जा सकती है और एक समाधान निकाला जा सकता है|