अल्मोड़ा| मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के तीन छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024, के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयन छात्रवृत्ति के लिए पात्रता हासिल की है|
मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024 का अंतिम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में, आयु वर्ग 8 वर्ष से 14 वर्ष में बालक बालिका वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलखवाल, एवमं छात्रा वर्षा मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित कि और छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023 के लिए पात्रता हासिल कर ली। प्रतियोगिता के सभी छह चरणों शारीरिक दक्षता परीक्षण चयन ट्रायल बैटरी टेस्ट के 6 चरणों में प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलख्वाल, वर्षा मेहता का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
प्रशिक्षक अनंत बिष्ट कमल कुमार बिष्ट, हेमंती बोरा ने कहा ये एक बड़ी उपलब्धि है|
कमल कुमार बिष्ट प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि विगत वर्ष भी मानस पब्लिक स्कूल अलमोड़ा के चार खिलाड़ियो को मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित होकर पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, प्रकाश चंद जोशी अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा, जिला क्रीडा अधिकारी अल्मोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा सीआरसी, अध्यापक दीपक वर्मा, संजय वर्मा, पंकज मेर, प्रतिभा वर्मा, नीरू पांडे, राजेंद्र सिंह भंडारी, मनीषा पांडे, पंकज टम्टा, कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा, ललित लटवाल अध्यक्ष बीडीसी, जसोद सिंह बिष्ट राज्य प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति उत्तराखण्ड, रूप सिंह बिष्ट जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा, गिरीश मल्होत्रा अध्यक्ष बॉडीबिल्डिंग अंतर्राष्ट्रीय जज, गीता मेहरा , प्रदीप गुरुरानी, गिरिश शर्मा, भावना मल्होत्रा , हरीश बनोला , कुंदन कुमार बिष्ट सहित खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।