Uttarakhand -: शिक्षा विभाग को मिले 106 सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थी, अब स्कूलों में मिलेगी नियुक्ति

देहरादून| 3 साल बाद शिक्षा विभाग को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कई विषयों के 106 एलटी सहायक अध्यापक चयनित अभ्यर्थी मिले हैं| शिक्षा विभाग से आयोग ने इनकी नियुक्ति की संस्तुति की है|

Advertisements


अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास के अनुसार, 25 और 26 अगस्त को इन अभ्यर्थियों के समस्त अभिलेखों के मिलान के बाद इन्हें स्कूलों में नियुक्ति मिलेगी|
बता दें, शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक एलटी के खाली पदों के लिए 4 अगस्त 2020 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा था| जिसमें 60% सीधी भर्ती और 10% विभागीय लिखित परीक्षा के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था| आयोग ने 10 अक्टूबर 2020 को इसके लिए विज्ञप्ति प्रकाशित कर 8 अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा करवाई| अब आयोग की ओर से संगीत, उर्दू, सामान्य, व्यायाम, संस्कृत, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं हिंदी के पदों के लिए 106 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की गई है| अब चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेखों के मिलान के लिए 24 और 26 अगस्त को अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नैनीताल के सभागार में बुलाया गया है|
अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊँ मंडल लीलाधर व्यास के मुताबिक, 24 अगस्त को संगीत, उर्दू, सामान्य, विज्ञान, गणित, व्यायाम के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलन होगा जबकि 26 अगस्त को संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी के अभ्यर्थियों को इसके लिए बुलाया गया है|

Recent Posts