राजनीति के लिए कांग्रेस ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा

बागेश्वर। नगर के सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र के रेडियोलॉजिस्ट पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोहली के बेटे का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जिस वजह से कोहली और अन्य कार्यकर्ता अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisements

वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स का कहना है कि प्रकाश कोहली चाहते थे कि उनके बेटे का अल्ट्रासाउंड सबसे पहले हो लेकिन उनसे पहले जो लोग वहां थे उन्होंने उन पर कोई भी ध्यान नहीं दिया डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने प्रकाश कोहली को अल्ट्रासाउंड का भरोसा भी दिलाया था मगर कोहली चाहते थे कि सबसे पहले उन्हीं के बेटे का अल्ट्रासाउंड हो इस मामले में कोहली ने डॉक्टर्स को धमकी भी दी जिस कारण उन्हें अल्ट्रासाउंड बंद करवाना पड़ा। जो भी हो कांग्रेस के कार्यकर्ता और डॉक्टर के बीच की अनबन में आमजन जो वहां खुद का इलाज करवाने के लिए आए थे उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद तहसीलदार को सूचित किया गया जिसके बाद तहसीलदार ने वहां आकर अल्ट्रासाउंड शुरू करवाए।

इस मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का कहना है कि कांग्रेस स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से बागेश्वर की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर आ रही है मगर यह कार्य भाजपा द्वारा हो रहा है यह बात कांग्रेस को नहीं पच पा रही हैं इसलिए सेवा कर्मियों के खिलाफ भी कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अपनी पार्टी का धौस दिखा कर ही अस्पताल पर दबाव बनाने के लिए ही धरने पर बैठी है। कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से बागेश्वर की जनता ने उन्हें दोनों सीटों पर नकार दिया था लेकिन जनता आगे भी कांग्रेस का वही दंश झेल रही है। कांग्रेश अस्पताल में धरना देकर जनविरोधी काम कर रही है।