![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी तैराकी/क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में अल्मोड़ा पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया| जिसमें 10 किमी क्रॉस कंट्री में अल्मोड़ा पुलिस की महिलाओं का दबदबा रहा| रॉस कंट्री टीम चैपिंयनशिप महिला वर्ग में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी, जनपद नैनीताल में आयोजित 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी तैराकी/क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिग) महिला वर्ग में कुल 02 पदक (01 गोल्ड व 01 सिल्वर) अर्जित किये गये व क्रॉस कंट्री टीम चैंपियनशिप महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कर जनपद का नाम रोशन किया है।
एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर टीम प्रभारी अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद व टीम कोच मुख्य आरक्षी प्रकाश कार्की सहित पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी।
जीते गए पदक -:
महिला आरक्षी ममता खाती ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को समय 46.25 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को समय 49.55 मिनट में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)