Uttarakhand -: अब कुमाऊं विश्वविद्यालय से भी नहीं कर सकेंगे दूसरे विषय में पीजी, पढ़ें पूरी खबर

अब एक विषय से पीजी करने के बाद दूसरे विषय से पीजी पर रोक का नियम सिर्फ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में ही नहीं बल्कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी लागू कर दिया गया है| जिसके तहत दोनों विश्वविद्यालय में एक विषय से पीजी करने के बाद दूसरे से पीजी नहीं कर सकेंगे|


अपर सचिव प्रशांत आर्य के मुताबिक, मामले में जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय की बैठक की जाएगी| जिसमें इस नियम को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी|
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पीजी प्रवेश नियम सामने आए, जिसमें दूसरी बार पीजी पर रोक लगाई गई है|
श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एनके जोशी और कुलसचिव केआर भट्ट का कहना है कि यह नियम नया नहीं बल्कि पुराना है|
बता दें दून विश्वविद्यालय में दूसरी बार पीजी कोर्स करने पर कोई रोक नहीं है|