अल्मोड़ा:- सोमवार से अंधेरे में है 40 हजार की आबादी….. जिले के इस क्षेत्र में गुल हुई बिजली

अल्मोड़ा। जिले में 40,000 की आबादी बिजली के लिए तरस गई है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में बारिश से लोग परेशान है और वहीं दूसरी तरफ राज्य के अल्मोड़ा जिले में पोल बह जाने के कारण लोग रात्रि अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर हैं। अल्मोड़ा के कुछ गांवों में सोमवार रात से ही बिजली नहीं है। 3 दिन से लोगों को बिजली ना होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। भैंसियाछाना व धौलादेवी ब्लॉक के गांवो की बिजली बीते सोमवार से गुल है और इससे 38 गांवों की 40,000 की आबादी अंधेरे में है और क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि ऊर्जा निगम मामले में ढील दे रहा है। सोमवार देर रात तक 30 केवी तोली सबस्टेशन में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई और 40,000 की आबादी को बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण लोगों का कारोबार जैसे- चक्की, ग्रिल आदि ठप रहा। वहीं फोटोस्टेट धारक भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।