उत्तराखंड- राज्य में जिम कॉर्बेट ट्रेल की स्थापना के लिए एजेंसी का किया गया चयन…. सीएम और राज्य वन्य जीव बोर्ड से मिली हरी झंडी

उत्तराखंड राज्य में जिम कार्बेट को कार्बेट ट्रेल के रूप में विकसित करने के लिए काफी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि पार्क के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े पहलुओं से लोगों को जल्द ही परिचित कराया जाएगा। राज्य में जिम कार्बेट ट्रेल के स्थापना के लिए तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा और राज्य वन्यजीव बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद पर्यटन विभाग ने कार्बेट से जुड़े स्थलों को ट्रेल के रूप में विकसित करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है और जल्द ही इसके लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देकर पर्यटन और वन विभाग से धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिम कॉर्बेट ट्रेल की स्थापना की घोषणा पिछले वर्ष वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर की गई थी और यह प्रस्ताव वन्य जीव बोर्ड की बैठक में रखा गया जिसे हरी झंडी दे दी गई है। पर्यटन विभाग और वन विभाग मिलकर इस पर कार्य करेंगे और जल्द ही कार्बेट ट्रेल की स्थापना को देखते हुए संबंधित स्थलों के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।