उत्तराखंड:- नौकरी के नाम पर बच्चों से करी 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के भगवानपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां नौकरी के नाम पर नन्हेड़ा निवासी एक ग्रामीण के बेटे और बेटी से 14,00,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव निवासी सतपाल करीब 1 साल पहले से अपने बेटे और बेटी की नौकरी का प्रयास कर रहा था इसी दौरान उसकी मुलाकात विशाल निवासी सदरबाजार कैंट अमृतसर पंजाब से हुई। उसने बताया कि उत्तराखंड में उसकी काफी अच्छी जान पहचान है और वह अधिकारियों से मिलकर उसके बच्चों की नौकरी लगवा सकता है। उसने सतपाल की मुलाकात यशपाल निवासी गोलापर हल्द्वानी नैनीताल से करवाई और कहा कि यदि नौकरी लगवानी है तो ₹15,00,000 से भी अधिक का खर्च आएगा और ग्रामीणों को झांसे में लेते हुए 14 लाख 3 हजार की रकम हासिल की तथा 6 महीने बीत जाने के बाद भी जब सतपाल के बच्चों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने इन आरोपियो पर दबाव बनाना शुरू किया और अपनी रकम वापस मांगी लेकिन दोनों ने रकम वापस देने से मना कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है तथा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।