अब उत्तराखंड में वायुमंडल की वाष्प और भाप से बनेगा पीने का पानी, यहां लगेगा पहला प्लांट

उत्तराखंड में पहला कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने वाली रुद्रपुर ग्रीन एनर्जी कंपनी रुद्रपुर में वायुमंडल की वाष्प और भाप से पीने का पानी बनाने का प्लांट भी लगा सकती है| इस संबंध में कंपनी के अधिकारी रुद्रपुर नगर निगम के मेयर व नगर आयुक्त से बात कर चुके हैं|

Advertisements


बता दें कचरे से सीएनजी और सीएनजी से बिजली बनाने के बाद अब रुद्रपुर ग्रीन एनर्जी कंपनी वायु में पीने का पानी बनाने की पहल करने जा रही है| इसके लिए कंपनी ने एरो वाटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध कर लिया है|
रुद्रपुर ग्रीन एनर्जी कंपनी के निदेशक समीर रेगे और परियोजना प्रभारी विकास कुमार के मुताबिक, आधुनिक तकनीक के दौर में अब वाष्प , भाप और नमी से पीने का पानी बनाने का प्लांट लगने लगा है| इस तकनीक का इस्तेमाल कर जीवन में कभी भी पानी की कमी महसूस नहीं होगी| करोड़ों रुपए की लागत से लगने वाले प्लांट को लेकर रूद्रपुर नगर निगम से संपर्क किया गया है हालांकि अभी मेयर और नगर आयुक्त प्लांट को लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से विचार कर रहे हैं| साथ ही कंपनी की ओर से रुद्रपुर की कल्याणी नदी की सफाई व उसका जीर्णोद्धार करने के लिए भी परियोजना बनाई है|