
उत्तराखंड राज्य के चमोली में हाल ही में हुए हादसे के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। करंट से झुलसने के कारण लोगों की जानें गई हैं और युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर एसटीपी हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए कामना की है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, एनएसयूआई चमोली जिला के संयोजक सुमित असवाल और पीपलकोटी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक प्रदीप रावत समेत कई लोग मार्च में शामिल हुए। कैंडल मार्च रविवार की देर शाम राजेंद्र नगर से किशन नगर चौक तक निकाला और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हादसे को हृदय विदारक बताया। इस दौरान मणिपुर की घटना पर भी कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया। युवा कांग्रेस नेता रितेश के अनुसार जहां एक तरफ केंद्र सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर मणिपुर में विगत कई महीनों से चली आ रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता वहां पर मौजूद रहे।

