
उत्तराखंड राज्य में आज बुधवार के दिन एक बड़ी दुखद दुर्घटना घटित हो चुकी है। बता दें कि नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। करंट लगने के कारण झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया है और जो बेहद गंभीर रूप से झुलस गए हैं उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई सुबह पुलिस कार्यवाही के लिए पहुंची तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई इसी बीच वहां करंट फैल गया और मौके पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मृतकों के लिए पांच- पांच लाख रुपए मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है और वही घायलों को एक-एक लाख की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत करते हुए ली गई और वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह अत्यंत पीड़ादायक है। उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ है।

