अल्मोड़ा:- विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवन धाम अल्मोड़ा में आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर

अल्मोड़ा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक 19.7.2023 को पैरा लीगल वालियंटर विनीता आर्या , नीमा बिनवाल द्वारा विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवन धाम अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को महिला सशक्तिकरण ,जैविक अजैविक कूड़े के निस्तारण, सड़क सुरक्षा के नियमों, ई- सेवा केन्द्र, ई- फाइल, ई- टू- कापी, ई- कोर्ट सर्विसेज, एसिड अटैक विक्टिम 2016, बाल विवाह,बाल मजदूरी,भ्रूण हत्या, लिगं परीक्षण आदि की जानकारी प्रदान की गई। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने जिला विधिक के कार्यो की सराहना करते हुए अपने विचार वयक्त किये। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विद्यालय परिसर से ढूंगाधारा तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें विनीता आर्या, नीमा बिनवाल, आचार्या विनीता जड़ौत, दिप्ती पाण्डेय व आचार्य यशपाल भट्ट उपस्थित थे। इसमें पर्यावरण संरक्षण संबंधित नारे लगाये गये। इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।