योजना -: अब कम खर्च में घर की छत पर लगाए सोलर प्लांट, मिलेगी दोगुनी सब्सिडी

अब अपने घर की छत पर छोटे से हिस्से में सोलर प्लांट लगाकर सालाना बिजली का खर्चा बचा सकते हैं| केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट योजना की सब्सिडी दोगुनी कर दी है| इसके तहत अब 1 किलोवाट पर 17 हजार के बजाय 35 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी|


केंद्र के निर्देशों के तहत सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी अधिसूचना जारी की है|
बता दें ऊर्जा मंत्रालय ने अपनी इस योजना के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी बढ़ा दी है| इस योजना के तहत सोलर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली सीधे यूपीसीएल के ग्रिड में जाती है| बिजली करीब 4.25 रुपये प्रति यूनिट यूपीसीएल खरीदता है, जो घरेलू बिजली बिल आता है उसमें से इतनी ही बिजली कम कर दी जाती है|
अगर घरेलू जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा हो रही है तो उसका भुगतान भी यूपीसीएल करता है|
बता दें 1 किलोवाट की प्रोजेक्ट पर करीब 55,000 का खर्च आता है| इस पर अभी तक 17,662 सब्सिडी मिलती थी| इतना ही राज्य अंश होने के चलते अब 1 किलोवाट पर 35,324 की सब्सिडी मिलेगी यानी 1 किलोवाट पर महज 20 से 22 हजार रुपये का खर्च आएगा| 1 किलोवाट से सालभर में करीब 1200-1400 यूनिट बिजली पैदा होती है| प्रतिमाह करीब 100-120 यूनिट बिजली पैदा होगी|
इस योजना का लाभ लेने हेतु आपको मंत्रालय की वेबसाइट solarrooftop.gov.in पर आवेदन करना होगा| 15 दिन में मंत्रालय इस आवेदन पर निर्णय लेकर इसे यूपीसीएल के पास पहुंचा देगा| किसी भी वेंडर से अपना सोलर प्रोजेक्ट लगवा सकते हैं| इसके बाद मंत्रालय से प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा|