Uttarakhand- राज्य में घटने लगा गंगा का जलस्तर…… चीला जल विद्युत ग्रह में 23 घंटे बाद शुरू हुआ उत्पादन

उत्तराखंड राज्य में 23 घंटे बाद चीला जल विद्युत गृह में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। वहीं बीते रविवार को जब श्रीनगर से बांध का पानी छोड़ा गया तो गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि हो गई मगर बीते सोमवार को गंगा का जलस्तर करीब 1 मीटर नीचे आ गया है और गंगा का जलस्तर घटने के बाद ही चीला जल विद्युत ग्रह में बिजली उत्पादन शुरू हुआ है। रविवार को अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने और भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण श्रीनगर बांध से करीब 2000 से 3064 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। देवप्रयाग में भागीरथी तथा अन्य सहायक नदियों से मिलने के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई और ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के ऊपर बहने लगी। हालांकि अब गंगा का जलस्तर घटने लगा है। रविवार की मध्य रात्रि से गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी थी और बीते सोमवार को गंगा का जलस्तर 1 मीटर नीचे पहुंच गया। हालांकि पूरे दिन 5 से 10 सेंटीमीटर का उतार-चढ़ाव होता रहा। गंगा का पानी उतरने के बाद जल मग्न हुए ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट समेत आसपास के घाट खाली हो गए और वही जल विद्युत ग्रह में उत्पादन एक बार फिर शुरू हो गया है।