
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी| लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने रात 8 से सुबह 5 बजे तक rishikesh-badrinath, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-उखीमठ, चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है|
मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेगी|
बरसाती सीजन के चलते हाईवे व संपर्क मार्गों पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू- धंसाव जोन के सक्रिय होने के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह 5:00 से रात 8:00 बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा| रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे के मुताबिक, बीते शनिवार को रात 8:00 बजे सोनप्रयाग से 1 यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था, जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया| वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इस बारे में सभी बैरियर पॉइंट से जानकारी मांगी गई है| फिलहाल बरसाती सीजन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात 8:00 से सुबह 5:00 तक यहां आवाजाही पर रोक लगा दी है|
