हरिद्वार- तमंचे की नोक पर लूटी बाइक को लेकर कांवड़ मेले में पहुंचा बदमाश,आपराधिक घटना को देने वाला था अंजाम….. पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही यहां पर अराजक तत्वों ने प्रवेश करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि गुरुग्राम हरियाणा से तमंचे की नोक पर लूटी गई बाइक को लेकर बदमाश कांवड़ मेले में पहुंच गया जहां पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है और गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम भी हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि हर दिन कांवड़ मेले में पैदल यात्रियों के साथ दुपहिया और चौपाहियां वाहनों में सवार यात्री भी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस वाली बाइक लेकर आने वालों पर कार्यवाही करने के लिए अभियान चलाया हुआ है और पुलिस ने ऋषिकुल पुल के समीप चेकिंग करते हुए एक युवक को रोककर पूछताछ की। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी जिसके कारण पुलिस को शक हुआ और युवक के पास से चाकू भी बरामद हुआ। जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस का मानना है कि कावड़ यात्रियों की भीड़ में यहां आरोपित किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था हालांकि फिलहाल पुलिस ने सही वक्त आने पर गिरफ्तार कर लिया है और हरियाणा पुलिस की टीम भी यात्री को गिरफ्तार करने के लिए हरिद्वार की तरफ रवाना हो चुकी है।