
उत्तराखंड राज्य में लूट और चोरी की घटनाएं काफी बढ़ चुकी हैं। बता दें कि किच्छा हाईवे पर बैगुल पुल के नजदीक कुछ बदमाशों ने एयरटेल के जोनल सेल मैनेजर से एक्सयूवी वाहन लूट लिया। यह बदमाश बिना नंबर के सफारी वाहन में आए और बदमाशों ने पीछे आकर एक्सयूवी रोक ली जिसके बाद नीचे उतरकर तमंचा तान दिया। बदमाश मैनेजर का पर्स भी ले गए हैं। जब लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चले गए तब पीड़ित थाने के बरा चौकी पहुंचे और लूट की सूचना सितारगंज पुलिस को दी। पुलिस व एसओजी की टीमें बदमाशों की तलाशी में जुट गई हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी के बरेली बारादरी थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार गंगवार पुत्र अवधेश गंगवार एयरटेल कंपनी में जोनल सेल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं उनका पीलीभीत उधम सिंह नगर कार्यक्षेत्र है। शनिवार की रात करीब 11:30 बजे एक्सयूवी वाहन में वह अकेले पीलीभीत से रुद्रपुर किसी काम से जा रहे थे तभी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और अब तक बदमाश फरार है। पुलिस और एसओजी की टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।

