
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत अलग-अलग विधाओं में विशिष्ट लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। जिसमें पीएम मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में एक प्रेरणा बने ऐसे विशिष्ट लोगों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल विशिष्ट लोगों से भेंट कर रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ व्यवसायी बद्री अग्रवाल, वरिष्ठ तांबा के व्यवसायी जिन्होंने अल्मोड़ा में तांबे के काम से अल्मोड़ा को अपने आप में पहचान दिलाने में विशेष योगदान दिया उनसे मुलाकात की गई वही सुरेश गुप्ता से मुलाकात कर उनके द्वारा होटल व्यवसाय के माध्यम से पर्यटन को बढावा देने तथा अन्य व्यवसाय कर समाज को दर्पण दिखाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया तथा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।उसके उपरांत उनसे टोल फ्री नंबर 9090902024 में कॉल कर उनसे समर्थन की अपील की।जिसमें प्रदेश के अल्मोड़ा विधानसभा से 21विधाओ में विशिष्ट पहचान रखने वाले 70 चयनित लोगों की सूची दी गई है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट ,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट भी उपस्थित थे

