
अल्मोड़ा। यहां ताकुला विकासखंड के डोटियाल गांव स्थित श्री राम विद्या मंदिर मैनेजमेंट कॉमेडी पर स्थानीय ग्राम वासियों ने मार्ग पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 से आनंदपुर तोक ( वॉर्ड न०-३) को जोडने वाला मुख्य मार्ग और आस- पास के खेतों में आने-जाने वाले मार्ग को अवैध तरीके से श्री राम विद्या मंदिर मैनेजमेंट कमेटी द्वारा बंद कर दिया गया है और इसके एवज में इस तोक को जाने के लिए कोई अन्य मार्ग नहीं है।
इस वार्ड से जुड़े हुए 25 से 30 परिवार रहते हैं जिसमें से अनुसूचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, बालक और किसान वर्ग सभी सम्मिलित हैं और सभी वर्गों के द्वारा अपने रोजाना कार्यों के लिए इस मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। वर्ष 2018 में विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी और इस वार्ड के चंद सदस्यों के बीच एक आपसी समझौता किया गया था जिसमें इस वार्ड के सभी परिवारों को ना ही सम्मिलित किया गया था और ना ही उनके द्वारा किसी को सूचना नहीं दी गई और बिना ग्राम वासियों को बताए मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया था जिसका तभी से लगातार ग्रामवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है और मैनेजमेंट कमेटी इस मामले को टालते जा रही है और कोई सुनवाई नहीं कर रही है। मार्ग बंद के एवज में एक नया मार्ग नियत किया गया था परंतु उस मार्ग की भौगोलिक स्थिति बेहद खराब और जोखिम भरा होने के कारण उसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता और जो मार्ग इनके द्वारा नियत किया गया था उसके निर्माण के समय पर ही इसका विरोध परस्पर उन भू-स्वामियों द्वारा किया गया जिनकी जमीन से होकर यह मार्ग गुजर रहा था और विरोध की वजह से किसी भी प्रकार के मार्ग का निर्माण नहीं हो सका इस कारण सभी ग्राम वासियों को रोजमर्रा के कार्यों के निर्वहन करने में इस जोखिम भरे रास्ते से जाना पड़ रहा है और आए दिन कई घटनाएं हो चुकी हैं जो चिंताजनक है।
ग्राम वासियों द्वारा मैनेजमेंट कमेटी को इस स्थिति और समस्या से भली भांति अवगत कराया गया है किंतु मैनेजमेंट कमेटी इस मामले में टाल मटोल व मनमानी कर रही हैं जिस कारण सभी ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का यथासंभव समाधान किया जाए ताकि गांव में कोई अप्रिय घटना घटित ना हो और शांति बनी रहें।
ग्रामीणों ने कहा कि उनके द्वारा उपरोक्त प्रकरण की संपूर्ण जानकारी क्षेत्र के उप निरीक्षक
राजस्व ताकुला से मौका मुआयना करा कर लिखित रूप से भी अवगत करा दिया गया है परंतु उनके द्वारा भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि
अतिक्रमण और अवैध कब्जा (मैनेजमेंट कमिटी) श्री राम विद्या मंदिर द्वारा किया गया हैं उस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाएं और मुख्य मार्ग को खुलवा कर आमजन की रोजाना की समस्याओं का निवारण किया जाए ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

