
देहरादून| आज सुबह से ही कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है| कई जिलों में बारिश हुई तो कहीं बादल छाए हुए हैं|
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं| प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है|
वहीं बढ़ रहे तापमान की वजह से मैदान से पहाड़ पर पारा चढ़ा हुआ है| मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहाड़ों में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है| बिपरजॉय का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है| 18 से 21 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है| मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है| आधी का भी अनुमान है|
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सिंह के अनुसार, प्रदेश में 29 जून से मानसून आ सकता है|

