Uttarakhand- फर्जी दस्तावेजों के साथ लाखों का लोन लेकर फरार हुए इनामी आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य की एसटीएफ ने एक बार फिर से 25,000 के नामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि फर्जी दस्तावेज बनाकर एक्सिस बैंक रुद्रपुर से आरोपित ने ₹6,00,000 का लोन लिया जिसके बाद वह फरार हो गया और अब एसटीएस तथा ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपित बीते 6 माह से फरार चल रहा था पुलिस ने इसे कोर्ट में भी पेश कर लिया है। बता दें कि 22 नवंबर 2022 को भदईपुरा निवासी शैलेंद्र कुमार ने फजलपुर मोहल्ला प्रीत विहार निवासी निहाल सुमन पुत्र रवि शंकर सुमन पर फर्जी तरीके से उसके दस्तावेज का इस्तेमाल कर एक्सिस बैंक से ₹600000 का लोन लेने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और जब आरोप सही पाया गया तो पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन आरोपित बीते 6 माह से फरार चल रहा था जिसे अब जाकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।