Uttarakhand- धोखाधड़ी के मामले में पिछले 4 सालों से फरार चल रहे बर्खास्त जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 4 सालों से फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के बर्खास्त जवान को गिरफ्तार कर लिए है। बता दें कि टास्क फोर्स ने आरोपित को बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रायवाला में कंपनी खोलकर कई व्यक्तियों से ₹46,00,000 की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी करने के बाद आरोपित फरार हो गया स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी जोगिंदर सिंह निवासी खेड़ी साध फरार चल रहा था और इस पर ₹50000 का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने इसकी तलाश में लगातार हरियाणा, दिल्ली और बिहार में दबिश दी। एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपित बंगाल में छिपा हुआ है जिसके बाद बंगाल के लिए टीम रवाना हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपित ओबरा में अपनी महिला के साथ रह रहा था जो कि वहां की मूल निवासी है और वह वहां से ऑनलाइन ट्रेडिग का कार्य कर रहा था। बीते शनिवार को उसे गिरफ्तार कर उत्तराखण्ड लाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपित 20 से 25 साल पहले दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था लेकिन अपराध के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया और आरोपित पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी।