बड़ी खबर -: कार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार को रौंदा, मचा कोहराम

आज राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिला समेत चार लोगों को रौंद दिया| जानकारी के मुताबिक मृतक एक ही परिवार के हैं| सभी के शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है| साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है| जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है|


बताते चलें गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे| उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है| जब वह घर लौट रहे थे, इस दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी| घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया|
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा से सभी को अस्पताल पहुंचाया| जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| सभी मृतक एक ही परिवार के हैं|