चारधाम यात्रा -: यात्रा करके लौट रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 20 की जा चुकी जान

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर है| मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद भी यात्री बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं|


आज यमुनोत्री धाम के दर्शन करके लौट रहे एक यात्री की हार्टअटैक से मौत की खबर सामने आ रही है|
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 71 वर्षीय विनोद कुमार भाटियाड़ा की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई| जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया| जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है|
बता दें अब तक धाम में यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है|